(मुंडारी लोकगीत का काव्यांतर : सात)
हे बिटिया,
जब तुम्हारा जन्म हुआ
बुंडू शहर जंगल से घिरा हुआ था
तुम जब बच्ची थी
लबालब पानी भरा था
चुआं में।
हे बिटिया,
जबतक तू चंचल किशोरी हुई
बुंडू का जंगल उजड़ गया
जबतक तू हुई जवान
चुआं का पानी सूख गया।
साथ-साथ
Friday, April 16, 2010
Thursday, April 15, 2010
॥ आगे नहीं, पीछे नहीं॥
(मुंडारी लोकगीत का काव्यांतर : छह)
हे सखी, अगर जंगल में लकड़ी लाने जाना
तो कभी आगे मत रहना!
हे बहन, अगर जंगल में पत्ते चुनने जाना
तो कभी पीछे नहीं रहना!
इस जमाने में
बदसूरत कुल्हाड़ी ही शेर बन गई है,
कभी आगे नहीं रहना!
मुडे. हुए पत्ते ही
आजकल सांप बन गए हैं,
कभी पीछे नहीं रहना!
हे सखी, अगर जंगल में लकड़ी लाने जाना
तो कभी आगे मत रहना!
हे बहन, अगर जंगल में पत्ते चुनने जाना
तो कभी पीछे नहीं रहना!
इस जमाने में
बदसूरत कुल्हाड़ी ही शेर बन गई है,
कभी आगे नहीं रहना!
मुडे. हुए पत्ते ही
आजकल सांप बन गए हैं,
कभी पीछे नहीं रहना!
Wednesday, April 14, 2010
॥ रोज रोज की गरीबी॥
(मुंडारी लोकगीत का काव्यांतर : पांच)
रोज रोज की गरीबी कहो या नींद का मरण
मैं कबतक और कितनी इसकी चिंता में रहूं!
रोज रोज की झंझट कहो या जी का जंजाल
कितनी बार ओझा के दरवाजे दौड़ लगाऊं।
ओह, कबतक इन सबकी चिंता में जलूं?
घर की सारी भेड़-बकरियां
बेच-खाकर खत्म हो गईं
हाय, कितनी बार दौड़ूं ओझा के पास
घर के सब मुर्गी-चूजे बिला गए।
रोज रोज की गरीबी कहो या नींद का मरण
मैं कबतक और कितनी इसकी चिंता में रहूं!
रोज रोज की झंझट कहो या जी का जंजाल
कितनी बार ओझा के दरवाजे दौड़ लगाऊं।
ओह, कबतक इन सबकी चिंता में जलूं?
घर की सारी भेड़-बकरियां
बेच-खाकर खत्म हो गईं
हाय, कितनी बार दौड़ूं ओझा के पास
घर के सब मुर्गी-चूजे बिला गए।
Tuesday, April 13, 2010
॥ अयोध्या सुलग रही है॥
(मुंडारी लोकगीत का काव्यांतर : चार)
हे राम-लक्ष्मण
देखिए, लंका जल रही है!
हे सीता ठकुरानी
देखिए, अयोध्या सुलग रही है!
किसने आग लगाई
लंका धधक रही है?
किसने फेंकी चिनगारी
अयोध्या सुलग रही है?
धांगर ने लगाई आग
लंका धधक रही है
मायावी की चिनगारी से
देखो, अयोध्या सुलग रही है।
हे राम-लक्ष्मण
देखिए, लंका जल रही है!
हे सीता ठकुरानी
देखिए, अयोध्या सुलग रही है!
किसने आग लगाई
लंका धधक रही है?
किसने फेंकी चिनगारी
अयोध्या सुलग रही है?
धांगर ने लगाई आग
लंका धधक रही है
मायावी की चिनगारी से
देखो, अयोध्या सुलग रही है।
Monday, April 12, 2010
॥ बित्ता भर पेट के लिए॥
(मुंडारी लोकगीत का काव्यांतर : तीन)
टूटी-फूटी झोपड़ी का यह हाल
कि हर तरफ चू रहा है बरसात का पानी
खपरैल वाले घर की ऐसी हालत
कि जहां-तहां से घुस रहा है बरसात का पानी
क्यों छाजन के लिए पहाड़ पर
नहीं है साउड़ी घास
जो हर तरफ चूने लगा है पानी?
नदियों में क्या नहीं है बड़ोवा घास
कि घर में जहां-तहां घुसने लगा पानी?
हाय, बित्ता भर पेट के लिए
हमने साउड़ी तो बेच दिया!
ओह, दो हाथ कपड़े की खातिर
बड़ोवा दूसरों के हवाले कर दिया!

Sunday, April 11, 2010
॥ दिनचर्या॥
(मुंडारी लोकगीत का काव्यांतर : दो)
उठ बिहान मैं खेत गई थी धान रोपने
दुपहरिया तक पूरी हुई रोपाई
रस्ते की चढ़ान और उतराई
दौड़ी-दौड़ी घर आई
घर से फिर पड़ोस के गांव जोजोहातू गई
वहां किया बनिहारी
लौटी घर
उसको कूट-पीस कर
पकाया साग-भात
तब तक शाम घिर आई,
आने लगी अखाड़े पर
अब बंसी-मांदल की आवाज
सखियां मेरी, हाय वहां पर
करती होंगी इंतजार!
उठ बिहान मैं खेत गई थी धान रोपने
दुपहरिया तक पूरी हुई रोपाई
रस्ते की चढ़ान और उतराई
दौड़ी-दौड़ी घर आई
घर से फिर पड़ोस के गांव जोजोहातू गई
वहां किया बनिहारी
लौटी घर
उसको कूट-पीस कर
पकाया साग-भात
तब तक शाम घिर आई,
आने लगी अखाड़े पर
अब बंसी-मांदल की आवाज
सखियां मेरी, हाय वहां पर
करती होंगी इंतजार!
Saturday, April 10, 2010
यहां से देखिए झारखंड को
अरविंद चतुर्वेद :
अपने जन्मकाल से ही अस्थिरता, उथलपुथल और राजनीतिक-प्रशासनिक भ्रष्टाचार का शिकार होते आ रहे झारखंड को सिर्फ माओवादियों या शिबू सोरेन की सरकार के चश्मे से देखने से जनजीवन का मर्म नहीं समझा जा सकता। आइए, आज से आपको मुंडारी भाषा के कुछ लोकगीतों का हिंदी काव्यांतर पढ़वाते हैं। प्रमुख जनजातियों में एक मुंडा आदिवासियों की मुंडारी भाषा में लोकगीतों और लोककथाओं का खजाना भरा पड़ा है। मुंडारी लोकगीत यानी मुंडा जाति का जीवन-काव्य। दुख-सुख, उल्लास-विषाद के साथ ही उनकी संघर्ष निर्मित सौन्दर्य चेतना इन गीतों में देखी जा सकती है। मुंडाओं की रागात्मकता इस लोक-काव्य में इतनी गहरी है कि जीवन-राग और प्रकृति-राग को अलगाया नहीं जा सकता। परिवेशगत स्थितियों और जीवनानुभव से मिली एक आलोचनात्मक दृष्टि और वनस्पतियों को संबोधित करते हुए या फिर उन्हें आलंबन बनाकर यहां हृदय का भाव व्यक्त किया गया है। मुंडारी लोकगीतों की प्रश्नोत्तर शैली और संवादपरकता भी विशेष लक्ष्य करने की चीज है। इन लोकगीतों को मंगल सिंह मुंडा ने उपलब्ध कराया था और उनके सहयोग से ही मैंने काव्यांतर किया है। आज पढि.ए यह गीत-
॥ खाली आंचल, खाली टोकरी॥
नदी के तीरे-तीरे
या कि नाले के आसपास
कौन आवाज दे रहा है,
किसके होने की आहट आ रही है!
अरे, शायद साग खोंटने वाली औरतें हों
या होंगे मछली मारने वाले,
वे ही आवाज दे रही हैं
उन्हीं के होने की आहट आ रही है।
अरे नहीं, वे साग भी नहीं खोंट पायीं
वे मछली भी कहां पकड़ पाए-
मगर उन्हीं की आवाज आ रही है
उन्हीं के होने की आहट आ रही है।
हाय, उनके आंचल खाली हैं
हाय, उनकी टोकरियां खाली हैं
जो आवाज दे रही हैं,
जिनके होने की आहट आ रही है।

Subscribe to:
Posts (Atom)